Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

1 min read

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, पम्पलेट वितरित

देवरिया । पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जिले भर में मिशन शक्ति फेज-5.0 और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बैंकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पम्पलेट वितरित किए।

थाना बनकटा और बरहज की टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/