Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ 

1 min read

देवरिया। जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत विवाह करने वाले दिव्यांग दम्पतियों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। योजना के अनुसार यदि पुरुष दिव्यांग है तो ₹15,000, महिला दिव्यांग होने पर ₹20,000 तथा यदि पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं तो ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन आवेदन करते समय दम्पति का संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो), आयु प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
आवेदन हेतु अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in⁠पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, देवरिया में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/