Prakash veg

Latest news uttar pradesh

भूसा दान में समाजसेवियों के सहयोग की अपील 

1 min read

देवरिया। जनपद में 15 अप्रैल से निराश्रित गोआश्रयों हेतु भूसा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में निराश्रित गोआश्रय स्थलों में रह रहे गोवंश के भरण-पोषण के लिए समाजसेवी संजय पाठक ने शासन के अपील पर भक्ति वाटिका के राजनरायनाचार्य एवं उनके अनुयायी श्यामसुंदर खेतान के सहयोग से 42 कुंतल भूसा पिपरपाती के कान्हा गोशाला को दान किया। पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी हो जाती है। ऐसे में भूसा ही गोवंश का मुख्य आहार बनता है।जिले के सभी गोआश्रयों में सैकड़ों निराश्रित गायें रह रही हैं। सरकार के साथ-साथ समाज का सहयोग बहुत जरूरी है। जो लोग गौ सेवा करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी निराश्रित गोआश्रय में भूसा,चोकर या गुड़ दान कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.श्रीनिवास ने भूसा दान करने वाले सभी समाजसेवियों का आभार जताया और कहा कि यह सहयोग आगे भी जारी रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ सतीश,पीयूष श्रीवास्तव,राकेश कुमार भारती,राजनरायन चतुर्वेदी,लोकेश सिंह एवं कृष्णकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/