Prakash veg

Latest news uttar pradesh

देवरिया पुलिस का एक्शन मोड: हत्या, चोरी, अवैध असलहा समेत कई मामलों का खुलासा

1 min read

देवरिया। जनपद में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। हत्या, चोरी, अवैध असलहा और मारपीट जैसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया।

महिला हत्याकांड में दो गिरफ्तार
थाना महुआडीह क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

चोरी का खुलासा, तीन आरोपी दबोचे
थाना भटनी पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से गैस सिलेंडर, डाटा केबल, ट्यूब, स्टोव समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
थाना बरहज पुलिस ने एक आरोपी को .315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोटरसाइकिल चोरी में दो गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने रेलवे मालगोदाम के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

हत्या के प्रयास व अन्य मामलों में गिरफ्तारियां
थाना सुरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया, जबकि थाना लार पुलिस ने भी हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को पकड़ा।
वहीं थाना बनकटा पुलिस ने डीपी एक्ट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यातायात नियमों पर सख्ती

यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर 116 वाहनों का ई-चालान किया और 4 वाहनों को सीज किया। वहीं जनपद भर में कुल 162 वाहनों के चालान किए गए

निरोधात्मक कार्रवाई व जागरूकता अभियान

पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/