Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में भगवती मेले में मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी, कहा- दो घंटे में करें खाली

1 min read

यूपी के सहारनपुर में गंगोह स्थित रामबाग परिसर स्थित प्राचीन मां भगवती मेले में मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। गांव बीराखेड़ी निवासी हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष रोहित प्रधान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में वह मुस्लिम दुकानदारों को दो घंटे के भीतर दुकानें हटाकर मेला छोड़ने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वहीं, मेला समिति ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रोहित प्रधान मेले को हिंदुओं का मेला बताते हुए मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में उन्होंने अगले दिन सुबह 10 बजे बालाजी धाम में सनातनियों से एकत्र होने का आह्वान किया है। श्री भगवती मेला समिति के सचिव संदीप तायल ने कहा कि मुस्लिम दुकानदारों को घबराने की जरूरत नहीं है। मेले में कई दशकों से हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दुकानदार दुकानें लगाते आ रहे हैं। समिति सभी दुकानदारों के साथ खड़ी है। किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस-प्रशासन को सूचना दी जाएगी।

\मेले में करीब 40 वर्षों से हलवा-पराठे की दुकान लगा रहे सईद अहमद ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें दो घंटे में दुकान हटाने की चेतावनी दी गई है, लेकिन उन्हें मेला समिति और पुलिस-प्रशासन पर भरोसा है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मेले में सभी दुकानदार बेखौफ होकर दुकानें लगा सकते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है और किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान लगा सकते हैं। इस तरह की चेतावनी के कारण दुकानें नहीं हटाईजाएंगी। किसी भी तरह सांप्रदायिक तनाव फैलाने और माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। दशकों से दुकानें लगती आ रही हैं। ऐसे में अब दुकानों को नहीं हटाया जाएगा। वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले में सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/