Prakash veg

Latest news uttar pradesh

हत्या कांड का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल की रात बैतालपुर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में मृतक की पहचान सोपारी बुजुर्ग निवासी पप्पू यादव के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नवनाथ गोड़ और उनकी पत्नी मालती को पांडेय भिस्वा के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य आरोपी आनंद कुमार उर्फ कुमकुम और रामसकल यादव को चीनी मिल के खंडहर परिसर से दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/