Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बांस काटने गए युवकों को चोर समझकर पीटा, केस दर्ज

1 min read

देवरिया। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना 12/13 अप्रैल की रात ग्राम बड़ी बभनी की है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारी के दौरान कुछ युवक सजावट के लिए बांस काटने पास के गांव गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें चोर समझ लिया और पकड़कर मारपीट कर दी।
मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/