Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यातायात अभियान में 118 वाहनों का चालान, 5 सीज

1 min read

देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, गोरखपुर ओवरब्रिज और मालवीय रोड पर विशेष जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस व फिटनेस के चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऑटो, ई-रिक्शा व बस चालकों की भी जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान किया गया।
पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों और बाइक पर आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों पर भी सख्ती दिखाई।
इस दौरान कुल 118 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/