Prakash veg

Latest news uttar pradesh

संविधान बचाओ शोभा यात्रा निकालकर सपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

1 min read

देवरिया। जनपद में समाजवादी पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ शोभा यात्रा निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने किया। इस दौरान
पार्टी कार्यालय में केक काटकर जयंती का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां संविधान बचाओ और सामाजिक न्याय जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है, लेकिन वर्तमान समय में इसकी मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का दायित्व है कि वह लोगों को जागरूक करे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करे।
उन्होंने इस शोभा यात्रा को सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प बताया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में सभी ने 14 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्रों में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/