Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रशासनिक फेरबदल: दो उपजिलाधिकारियों के तबादले

1 min read

देवरिया। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ा कदम उठाते हुए दो उपजिलाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
यह निर्णय बरहज के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के निलंबन के बाद उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, रुद्रपुर में तैनात उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को अब बरहज का नया उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, सदर देवरिया में अपर उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत अवधेश कुमार निगम को रुद्रपुर में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारू और निर्बाध रूप से चलते रहें।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/