तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
1 min readदेवरिया।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन गांव निवासी एक मजदूर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।उनके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।वे खामपार थाना क्षेत्र के परोहा गाँव मे किसी के यहां काम कर रहे थे।बताया जाता है कि वे परोहा चौराहा के पास भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर पैदल जा रहे थे,उसी दौरान एक बाइक की चपेट में आ गए।जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोग उन्हें लेकर पीएचसी भाटपार रानी गए,जहां चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां भी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की रात शव जब गांव पहुंची तो चीत्कार मच गया।उनके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
