मुख्यमंत्री बिस्वा की अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
1 min readदेवरिया। शहर के सुभाष चौक पर जनपद के कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा के उस बयान के खिलाफ सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी की गई थी। सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी एवं नाम युक्त पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से निकल कर सुभाष चौक पर जुटे। मालवीय रोड़ के सुभाष चौक पर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जलते पुतले पर लात-घूंसे बरसाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान खड़गे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों से पूरा सुभाष चौक गूंज उठा। पुतला बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के तरफ से कोई मौजूद नही था। गर्मी के मौसम को देखते हुए कांग्रेसियों ने खुद ही सुरक्षा की कमान संभाली। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाल्टी में पानी की भी व्यवस्था कांग्रेसीयों ने ही किया था।
कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में वरुण राय,अरविन्द शाही, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, संजीव मिश्रा, चन्दन वर्मा, धर्मेंद्र पाण्डेय,सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल,आलोक त्रिपाठी राजन,शहनाज जफर,रामप्रवेश सिंह,रत्नेश मल्ल पिंटू,मनोज मणि,शिव शंकर सिंह, रजनीश प्रसाद, सुहेल अंसारी,विनोद दुबे, परमानंद प्रसाद, विजय शंकर मिश्रा,पन्नालाल पाठक, राशिद अंसारी,रमेश कुशवाहा,डॉ. संजय गुप्ता सहित ब्लाक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की भी मौजूदगी रही।
