Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पीपा पुल के अभाव में जोखिम उठाने को मजबूर किसान, वीडियो वायरल

1 min read

देवरिया। जनपद में विकास के दावों के बीच सरयू पार के किसान आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। खेतों तक पहुंचने के लिए पीपा पुल न होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गेहूं कटाई के मौसम में किसान जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर और रस्सियों के सहारे कंबाइन मशीन को नदी पार करा रहे हैं। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन मजबूरी में किसान यह खतरा उठाने को विवश हैं।
स्थानीय किसानों के अनुसार वर्षों से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इस बीच, नदी पार खेती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पीपा पुल या स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि किसानों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/