Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमरौना पुल के पास से अजीत उर्फ गोलू निषाद निवासी कृतपुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को दर्ज मामले में अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। विवेचना के दौरान बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
गौरतलब है कि पुलिस ने 21 मार्च को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृष्णकांत व कांस्टेबल गोरखनाथ शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/