Prakash veg

Latest news uttar pradesh

डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के क्रम में बड़ी नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत को ब्रज प्रांत का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने डॉ. शिव प्रताप सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा, “डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत को ब्रज प्रांत का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए खूब मेहनत से काम कीजिए।”

वहीं, कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत ने संगठन विस्तार की दिशा में दो और महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं। उन्होंने संतोष श्रीवास्तव को जनपद मैनपुरी का तथा भगत सिंह को जनपद मथुरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी साथी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

0Shares