लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर खुरदही बाजार स्थित जलसा रिजॉर्ट कट के पास शाम होते ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर अहीमामऊ हाईवे तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों के लिए यह समस्या अब रोज की मुसीबत बन चुकी है।
शाम के पीक आवर में हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। जाम में एंबुलेंस के फंसने पर उसे निकलने का रास्ता तक नहीं मिल पाता, जिससे मरीजों की जान पर भी खतरा मंडराने लगता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक पुलिस की जरूरत होती है, उसी समय मौके से ट्रैफिक कर्मी नदारद रहते हैं। इससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है।
जाम के प्रमुख कारण
• सुल्तानपुर रोड पर पर्याप्त दूरी पर कट की व्यवस्था न होना
• रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन • सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन
• ई-रिक्शों की बेतरतीब आवाजाही
खुरदही बाजार जलसा रिजॉर्ट कट से लेकर अहमामऊ हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी खुरदही बाजार की यातायात व्यवस्था? जिम्मेदार कब इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे, ताकि राहगीरों को रोजाना घंटों जाम की परेशानी से निजात मिल सके।

More Stories
लखनऊ प्राणी उद्यान में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई
‘इस दुनिया में अपनी मां को खोने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं’, CJP के आशुतोष रांका ने सीएम योगी की मां के निधन पर जताया दुख