Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पूर्वांचल क्रांति दिवस पर अमृत प्रयास कार्यक्रम 29 मार्च को

1 min read

देवरिया। ‘विकसित देवरिया लोकसभा’ के संकल्प को लेकर 29 मार्च को पूर्वांचल क्रांति दिवस के अवसर पर ‘अमृत प्रयास’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम देवरिया क्लब, टाउन हॉल के पीछे शाम 4 बजे से शुरू होगा, जबकि 5:30 बजे मशाल जुलूस देवरिया क्लब से अमृत रेलवे स्टेशन तक निकाला जाएगा। शाम 6 बजे अमृत रेलवे स्टेशन का वीडियो अवलोकन एवं जनसभा आयोजित होगी।
सांसद ने बताया कि ‘अमृत प्रयास’ के तहत दो प्रमुख संकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। पहला संकल्प नकदी फसल एवं एग्रो प्रोसेसिंग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना है। इसके तहत कृषि विशेषज्ञों की मदद से उपज, भंडारण, किसान क्रेडिट, डिजिटल तकनीक और बाजार से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में रामपुर कारखाना और फाजिलनगर क्षेत्र के किसान इसमें भागीदार बनेंगे।
दूसरा संकल्प स्थानीय उद्यमियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि मंगल पाण्डेय और रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणा से यह अभियान जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/