Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्कार्पियो से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम छपिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो वाहन संख्या बी आर 1 ए पी 2371 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  बरामद हुई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करण कुमार निवासी सीवान, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना खामपार पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में जयसिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/