बीजेपी सांसद की अपील धुरंधर 2 देखें फिल्म, सियासी सच्चाई दिखाने का दावा
1 min read
देवरिया। देवरिया लोकसभा से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने विवादित फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है।
सांसद ने कहा कि फिल्म में बाहरी ताकतों की भूमिका को दिखाया गया है और उनके खिलाफ कड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि फिल्म में कुछ तथ्यात्मक बातें हैं तो कुछ अतिरंजित पहलू भी शामिल किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक अहमियत और देश में सक्रिय विरोधी ताकतों को उजागर करने की कोशिश की गई है। उनके अनुसार फिल्म के जरिए कई मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। सांसद के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है।
