Prakash veg

Latest news uttar pradesh

विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने की उल्लेखनीय प्रगति : विजय लक्ष्मी

1 min read

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रदेश व जनपद की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश और डिजिटल सुशासन के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं से आमजन का विश्वास बढ़ा है।
देवरिया में भी विकास का असर दिखा है। सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के विस्तार, आवास योजनाओं और हर घर जल योजना से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, युवाओं को रोजगार के अवसर और कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/