यूपी में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे, सीएम योगी ने किया ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ किताब का विमोचन
1 min read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह 11 बजे लखनऊ के लोक भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान योगी ने पिछले नौ वर्षों के अपने प्रदर्शन का एक व्यापक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं की घोषणा भी की।
सीएम योगी ने ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ नाम से एक पुस्तका का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में योगी सरकार के नौ साल में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया है। सीएम योगी ने पुस्तिका का विमोचन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। सीएम योगी ने कहा कि 9 सालों में जो भी परिवर्तन यूपी में हुआ है वो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ जनता के सहयोग का फल है। उन्होंने यूपी की जनता का धन्यवाद करते हुए बधाई दी।
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था और युवा पलायन करता था। अपनी पहचान के लिए युवा कोसने के लिए मजबूर होता था। अब डबल इंजन सरकार ने जो भी परिवर्तन किया है वो इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगारी, कल्याणकारी स्कीम, महिलाओं के लिए, दलितों के लिए, स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए है। सीएम योगी ने बताया कि यूपी को नई पहचान देने के लिए वरात्री के दौरान 9 दिनों तक प्रदेशभर में 9 थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे। सीएम योगी ने कहा कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पैसे की व्यवस्था भी 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये की है।
सीएम योगी ने कल से शुरू होने वाले नवरात्र के साथ ही आने वाली ईद का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। रमजान भी चल रहे हैं। परसों अलविदा जुमा होगा। 20 या 21 मार्च को ईद होगी। कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सभी पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं। यही है सुरक्षा का एहसास। कल से त्योहार है लोगों में खुशी है। किसी को कोई भय नहीं दंगे का भय नहीं है।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ होता था। हमारी सरकार ने नौ वर्षों में प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है। जिसमें 2 लाख 19 हजार सिर्फ पुलिस भर्ती हुई है। सीएम योगी ने का कि 2017 में ट्रेनिंग की क्षमता सिर्फ तीन हजार की थी। अब यूपी में ट्रेनिंग की क्षमता बढ़ी है। इसके बाद 30 हजार की भर्ती की गई थी।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने पीएसी को समाप्त कर दिया था। हमने 24 कंपनियों को पुनर्जीवित करके तीन महिला बटालियन का गठन किया है। इसके अलावा अभी सरकार यूपी में साइबर हेल्प डेस्क प्रस्तुत की है। सीएम योगी ने कहा कि जापान और सिंगापुर की यात्रा में सभी ने कहा कि वे यूपी में आ रहे हैं क्योंकि यूपी में जीरो टॉलरेंस है।
