Prakash veg

Latest news uttar pradesh

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त को सजा 

1 min read

देवरिया। जनपद पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में अभियुक्त को सजा दिलाई है। थाना खामपार से संबंधित मामले में न्यायालय ने अभियुक्त सत्यनारायण को दो वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। इस कार्रवाई में विशेष लोक अभियोजक वाचस्पति मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता को लेकर पुलिस लाइन से भव्य स्कूटी रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची। इसमें महिला उपनिरीक्षकों व आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 124 वाहनों का ई-चालान और छह वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/