कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सफलतम एक वर्ष बीतने पर खुशी का माहौल
1 min read
देवरिया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यकाल सफल रहा है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, सुनील कुमार तिवारी, जुलेखा खातून, रामशीष साहनी, संजीव कुमार मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
