Prakash veg

Latest news uttar pradesh

आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बनकटा में दर्ज मुकदमा संख्या 06/2026 धारा 341(2), 61(2) ए बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि राय व कांस्टेबल अवधेश कुमार शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/