मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
1 min readदेवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
थाना महुआडीह की मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी रोहिणी राय व महिला होमगार्ड तारा पांडेय ने ग्राम सेखौना में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं थाना खामपार की टीम ने ग्राम खामपार में बालिकाओं को डायल-112, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 व साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारे में जागरूक किया।
इसके अलावा सभी थानों की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
