Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.87 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण

1 min read

देवरिया। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न न्यायालयों व विभागों से जुड़े बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फीता काटकर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
लोक अदालत में न्यायालयों के 2,856 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व विभाग, बैंक और अन्य विभागों के 2,84,715 मामलों को भी सुलझाया गया। इस प्रकार कुल 2,87,571 मामलों का निपटारा किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ़्तेख़ार अहमद ने 132 मामलों का निस्तारण कर 9.37 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिलाया। वहीं विभिन्न मामलों में कुल 20.82 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, मध्यस्थ व बड़ी संख्या में वादकारी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/