गलत मोबाइल नंबर से गैस डिलीवरी में परेशानी
1 min readदेवरिया। शहर स्थित आशा गैस सर्विस की ओर से गैस सिलेंडर डिलीवरी में गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैतालपुर निवासी निशाकांत तिवारी ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को प्रीपेड गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए बुकिंग कराई थी। बुकिंग के बाद इंडेन एप पर डिलीवरी के लिए प्रकाश प्रसाद नाम के साथ मोबाइल नंबर 8052453518 दर्ज दिख रहा है।
इस नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह करीब सात वर्ष पहले ही आशा गैस सर्विस की नौकरी छोड़ चुका है। इसके कारण उपभोक्ता डिलीवरी कर्मी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
निशाकांत तिवारी ने बताया कि गैस न मिलने की शिकायत जनपद के हेल्पलाइन नंबर 05568-469715 पर दर्ज कराई गई है। उन्होंने गैस एजेंसी से सही मोबाइल नंबर अपडेट कर समय से होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
