Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई..उमर का मुफ्ती पर शायरना अंदाज में तंज

लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई..कुछ इसी शायरना अंदाज में नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद पर तंज कसा है। मंगलवार को उमर अब्दुल्ला किश्तवाड़ में मौजूद थे। यहां उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर मुफ्ती मोहम्मद सईद पर शब्द बाण चलाए। उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैंने मुफ्ती साहब को कहा था कि मुझे सत्ता का लालच नहीं है। मैं पहले ही 6 साल तक मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैंने उनसे यह भी कहा था कि मैं अपने किसी विधायक को मंत्री भी नहीं बनाना चाहता था। मैंने उनसे कहा था कि मैं उन्हें बिना किसी शर्त के सपोर्ट करूंगा। लेकिन कृप्या कर उन्हें  (बीजेपी)यहां (जम्मू और कश्मीर) में मत लाइए।’

0Shares