अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला
निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद महापंचायत में शामिल होने तथा भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम सोमवार को सहारनपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि अखिलेश की सरकार आतंकियों का समर्थन करती थी और उन्हें संरक्षण देती थी। दावा किया कि एसपी से छीनी गई एके-47 भी आतंकियों को दी गई होगी।
आंदोलन करके दिखाएं रामगोपाल
सपा नेता रामगोपाल यादव के वक्फ बोर्ड को लेकर आंदोलन करने के बयान पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने उनपर भी कटाक्ष किया। कहा कि वो आंदोलन करके दिखाएं, सनातनी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। कहा कि सपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उनमें औरंगजेब जैसे आक्रांताओं की आत्मा प्रवेश कर चुकी है।

More Stories
संगठन की उपेक्षा नहीं, कार्यकर्ता का सम्मान; बीजेपी नेतृत्व ने यूपी में सरकार और पार्टी को तालमेल से चलने कहा
यूपी चुनाव में कृष्ण के नाम पर सियासी संग्राम, हिंदू वोटों के लिए सपा-भाजपा में मुकाबला
यूपी में 80% वोट और 80% सीट जीत पाएगी बीजेपी? सीएम योगी ने दिया ये जवाब, 15-20 फीसदी का भी किया जिक्र