पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से घटिया बल्लेबाजी की गई, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस मैच में सलमान अली आगा पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे, जो पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पहले ही मैच में टीम को हार मिली। उन्होंने हार के कारणों पर बात की और माना कि बल्लेबाजी खराब थी और कुछ खिलाड़ी पहली बार भी टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल रहे थे।
सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा, “यह मुश्किल था, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें (डुनेडिन से पहले) फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सीम मूवमेंट भी थोड़ा बहुत था। हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और अगले गेम के बारे में सोचेंगे। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट थे, वे जितने अधिक गेम खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है, हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।”

More Stories
वैभव सूर्यवंशी : क्रिकेट का नया ‘वंडरबॉय’ वा रिकॉर्ड तोड़ने की मशीन!
भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी, ICC ने किया ऐलान
CWG 2026 Medal Tally: ग्लासगो में ऑस्ट्रेलिया का ‘तूफान’, 4 मेडल के साथ जानिए कहां खड़ा है भारत?