गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग
1 min readदेवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन से होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने तेल व गैस कंपनियों और प्रशासन दोनों ने पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने की बात कही है। इसके बावजूद कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को समय से होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी देने के बजाय गोदामों पर भीड़ एकत्र कर रही हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडरों की समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
