विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने की शिरकत
1 min read![](https://prakashveg.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250211-WA0072.jpg)
कुरी बाजार ,गोरखपुर ।विकासखंड बेलघाट के बहादुरपुर में स्थित आरपीएस सेंट्रल एकेडमी पर सोमवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा खजनी के लोकप्रिय विधायक पूर्व केंद्रिय मंत्री श्रीराम चौहान रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विकासखंड बेलघाट की ब्लॉक प्रमुख डॉ पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्र स्मृति व वैभव ने किया। विद्यालय के निदेशक आलोक सिंह कौशिक के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आलोक सिंह कौशिक ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बेलघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, युवा मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री सूरज सिंह, महादेवा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा, उमेश जायसवाल, मनोज शुक्ला, प्रो सदानन्द गुप्ता, अंकुर सिंह व अमित पाण्डेय समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।