वैभव सूर्यवंशी IN, ईशान किशन OUT! श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर दूसरे टी20 में बदलाव के लिए हुए मजबूर
1 min read
भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में 24 अक्टूबर को खेला जाना है। सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाने वाले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। ईशान किशन चोट के चलते दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI में बदलाव करने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, अय्यर और गंभीर की जोड़ी बैटिंग ऑर्डर में कम ही बदलाव करती है। वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंटेड खिलाड़ी बेंच गर्म कर रहा है। मगर इनका मानना है कि जब तक कुछ टूटा नहीं है तो उसे जोड़ें क्यों? भारत अभी भी अपनी वर्ल्ड कप विनिंग ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहा है। ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान अय्यर बैटिंग ऑर्डर में प्रमुख नाम है। हालंकि अब ईशान किशन के बाहर होने से वैभव सूर्यवंशी की वापसी के दरवाजें खुल गए हैं।
ईशान किशन के बाहर होने से टॉप ऑर्डर में एक जगह खाली हुई है। निश्चित रूप से अय्यर और गंभीर वैभव सूर्यवंशी को ही मौका देना चाहेंगे। जो जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। मगर अब देखना यह होगा कि वैभव किस नंबर पर बैटिंग करते हैं। सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत को धमाकेदार शुरुआत दी, वहीं अभिषेक शर्मा तो पावरप्ले में तबाही मचाते ही हैं। क्या वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर खेलेंगे? या फिर गंभीर-अय्यर उन्हें अभी भी मौका नहीं देंगे। अगर गंभीर-अय्यर तिलक वर्मा को नंबर-3 पर खिलाकर शिवम दुबे के रूप में एक और हरफनमौला टीम में शामिल करते हैं तो वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठकर ही एक बार फिर मैच देखना होगा।
ईशान किशन को पहले टी20 के दौरान चोट लगी थी, यही वजह है कि वह नंबर-3 पर बैटिंग करने नहीं आए थे। कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी चोट को लेकर अपडेट दिया और अब बीसीसीआई ने पुष्टि की कि वह दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने X पर लिखा, ‘ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान हुआ था। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।’
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी/शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार
