*दिल्ली व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*
1 min read
बांसगाँव गोरखपुर। दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह और मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय के नेतृत्व में बांसगांव चौराहे पर मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़कर धूमधाम से जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, अविनेश सिंह मनु, राजेश राय, प्रमोद त्रिपाठी, अजय सिंह ग्लोरियस, संदीप सिंह, परमवीर सिंह, विकास सिंह, दीप नारायण सिंह दीपू, सुरेश सिंह एडवोकेट, गौरव सिंह एडवोकेट, नीलेंद्र सिंह छोटू, बलवंत सिंह समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।