Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Milkipur By Election Results 2025: मिल्‍कीपुर में बीजेपी के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा के अजीत बूथ भी हारे

1 min read

Milkipur By Election Results 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान की जीत 61 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सपा उम्‍मीदवार अजीत प्रसाद अपने बूथ इनायतनगर में हार गए हैं। इस बीच फैजाबाद से सपा के सांसद और मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट से सपा उम्‍मीदवार अजीत प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद का अजीबोगरीब दावा सामने आया है। वह एक वीडियो में सपा उम्‍मीदवार की जीत की घोषणा करते हुए नजर आए। 5 फरवरी को हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी आठ फरवरी 2025 की दोपहर तक सामने आ जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतों की गणना जारी है। इस सीट के नतीजों पर प्रदेश ही नहीं सूबे के बाहर भी राजनीति में दिलचस्‍पी रखने वालों की नजरें टिकी हैं। यह सीट, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट से जीतकर सपा से सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद द्वारा मिल्‍कीपुर सीट से इस्‍तीफा देने के कारण खाली हुई थी। करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के गणित और राजनीतिक दलों की रणनीति के चलते यह उपचुनाव चुनाव काफी रोचक और इसीलिए इसके नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर में सपा को बीजेपी ने पटका,  बोले सीएम योगी- जय श्री राम

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। रिटर्निंग ऑफिसर राजीव रतन सिंह ने उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया।

चंद्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में राम नरेश चौधरी (1722), सुनीता (363), संतोष कुमार (5459), अरविंद कुमार (425), कंचनलता (286), भोलानाथ (1003), वेदप्रकाश (507) और संजय पासी (1107) वोट हासिल कर पाए।

Milkipur, Erode East By Election Result 2025 LIVE Updates: UP Milkipur,  Tamil Nadu Erode East Upchunav Bypoll Election Result Live Counting

कुल मतदान और नोटा का विवरण

कुल 2,41,956 वोट डाले गए, जिसमें से 1,361 मतदाताओं ने NOTA (नोटा) का विकल्प चुना, जबकि 43 मतपत्रों को अमान्य घोषित किया गया।

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। अंतिम और 30वें राउंड में भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 145893 वोट मिले। जबकि सपा को 84254 और आजाद समाज पार्टी को 5439 वोट मिले। वहीं अन्य को 6755 वोट मिले।

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मिल्कीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और अबीर-गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक विजय बताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा।’

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 65,000 से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1991 से अब तक सपा ने यहां छह बार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को सिर्फ दो बार ही सफलता मिली थी। इसके अलावा, बसपा के दो विधायक भी इस सीट से निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर करारी हार के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था, जिसे चंद्रभानु पासवान ने बचा लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/