Prakash veg

Latest news uttar pradesh

एक भी एग्जिट पोल में केजरीवाल के लिए खुशी नहीं, 7 सर्वे की भविष्यवाणी- दिल्ली में आ रही भाजपा

1 min read

क्या दिल्ली की सत्ता से आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है? दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स का जवाब तो हां में है। दिल्ली पर आए 7 एग्जिट पोल्स में 6 ने भाजपा को बंपर सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है। सिर्फ एक एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर बताई गई है। हालांकि, इसमें भी भाजपा को आगे दिखाया गया है। इस लिहाज से देखें तो हर एजेंसी ने केजरीवाल की विदाई की भविष्यवाणी की है।

चाणक्य का एग्जिट पोल

चाणक्या एग्जिट पोल में भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। आम आदमी पार्टी को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है।

मैटराइज ने कहा- कांटे की है टक्कर

मैटराइज के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर बताई गई है। हालांकि, इसमें भी भाजपा को बढ़त दिख रहा है। भाजपा को 35-40 सीटों मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

जेवीसी का क्या अनुमान

जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है। आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई है। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की बात कही गई है।

पी मार्क का एग्जिट पोल

पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 39 से 49 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।

पीपल्स इनसाइट

पीपल्स इनसाइट की भविष्यवाणी है कि भाजपा को दिल्ली में 40-44 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 25-29 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

पीपल्स पल्स ने कहा- भाजपा 60 तक जा सकती है

पीपल्स पल्स के मुताबिक भाजपा को 70 में से 51-60 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 10-19 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

पोल डायरी का भी यही अनुमान

पोल डायरी के मुताबिक भाजपा 42-50 सीटों पर कब्जा कर सकती है। आम आदमी पार्टी को 18-25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-02 सीटें मिल सकती हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/