Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अमित शाह लखनऊ पहुंचे, यूपी बीजेपी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक शुरू

1 min read

यूपी विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच गए हैं। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शाह सबसे पहले यूपी भाजपा की नई कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। शाह को एयरपोर्ट पर लेने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान बारिश के बीच ही तमाम अन्य नेताओं और आला अधिकारियों का भी जमावड़ा लगा रहा।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई कार्यसमिति की बैठक के साथ ही भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। बैठक में यूपी के सांसद-विधायकों समेत करीब तीन हजार से ज्यादा पदाधिकारी जुटे हैं। पंकज चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सरकार केवल योजनाएं बनाती है, उसे जमीन पर उतारने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ता करते हैं। भाजपा की असली पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं। बूथ मजबूत करते हुए हमें हर वर्ग तक पहुंचना है। किसी को छोड़ना नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटना है। कहा कि 2017 से पहले यूपी अपराध और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। आज मोदी और योगी के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर बदली है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/