Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गहलोत सरकार मुफ्त बांट रही 40 लाख मोबाइल, पाने के लिए क्या-क्या करना होगा; समझें पूरी प्रक्रिया

1 min read

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन (Indira Gandhi Smartphone Yojana) की शुरुआत कर दी है। सरकार एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को फोन देगी। इसके लिए 400 से ज्यादा कैंप लगाए गए हैं।

गहलोत सरकार मुफ्त बांट रही 40 लाख मोबाइल, पाने के लिए क्या-क्या करना होगा; समझें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन (Indira Gandhi Smartphone Yojana) की शुरुआत कर दी है। सरकार एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को फोन देगी। पहले चरण में सरकार 40 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को अपने पाले में लाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दांव चल दिया है। हालांकि, इसका वादा उन्होंने काफी पहले किया था, लेकिन सरकार इसे अमली जामा नहीं पहना सकी थी। अब इसके वितरण की शुरुआत कर दी गई है। प्रदेशभर में 400 से अधिक मोबाइल वितरण कैंप लगाए गए हैं। यहां जाकर महिलाएं अपना फोन हासिल कर सकती हैं। शिविर में कुल छह जोन बनाए गए हैं। आपको पहले जोन से आखिरी जोन तक जाना होगा। हर एक जोन में कुछ निश्चित प्रक्रिया का पालन करना होगा। आइए हम आपको पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

जोन एक में क्या होगा
>>जोन एक में हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां आपके जनाधार, आधार कार्ड, पैन कार्ड (यदि हो तो) जनाधार से जुड़े फोन नंबर वाला फोन और पासपोर्टट साइज फोटो सहित सभी दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

>> आपके ये दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिए।

>>फिर फोन में जन आधार ई-वॉलेट ऐप डाउनलोड और जन आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से ओटीपी बेस्ड लॉगिन करके आपका LOW KYC ई वॉलेट शुरू किया जाएगा।

>>फिर राजीव गांधी युवा मित्र आपको अगले जोन में ले जाएंगे।

जोन 2 में क्या करना होगा
>>जोन 2 में DOIT&C अधिकारी आपकी पात्रता की पहचान कर आपको जन आधार ई-वॉलेट केवाईसी फॉर्म, टीएसपी फॉर्म और फॉर्म-60 देंगे।

>इनको भरने के बाद राजीव गांधी युवा मित्र आपको अगले जोन में ले जाएंगे।

जोन-03 में क्या प्रक्रिया
>>यहां आप जन आधार ई वॉलेट केवाईसी फॉर्म पर सेल्फ अटेस्टेड फोटो लगाएंगे। आधा हस्ताक्षर फोटो पर और आधा फॉर्म पर हो।

>> DOIT&C अधिकारी जन आधार ई-वॉलेट केवाईसी फॉर्म, फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड/फॉर्म-60 (पैन कार्ड ना होने पर) को वेरिफाई कर सील व साइन करेंगे।

>>फिर इन दस्तावेजों को स्कैन कर IGSY प्लैटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा।

>>फिर राजीव गांधी युवा मित्र आपको अगले जोन तक ले जाएंगे। आप केवल टीएसपी फॉर्म को अगले जोन में लेकर जाएंगे।

जोन-04 (टीएसपी)
>>इस जोन में अलग-अलग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर मौजूद हैं।

>>आप अपनी पसंद की सिम और इंटरनेट प्लान का चुनाव करेंगी। इसके बाद चयनित सर्विस प्रोवाइटर आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

>यहां अधिकृत मोबाइल डीलर भी मौजूद हैं। आप यहां अपनी पसंद का कोई भी स्मार्टफोन चुन सकती हैं।

>>फिर राजीव गांधी युवा मित्र आपको अगले जोन तक ले जाएंगे।

जोन-05 में पेमेंट और फोन
>>यहां DOIT&C अधिकारी आपके द्वारा चुने गए मोबाइल सिम की जानकारी IGSY प्लैटफॉर्म में एंट्री करेंगे।

>>अधिकारी आपके जन आधार ई-वॉलेट में 6800/ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे।

>>फिर आप स्मार्टफोन और डाटा सिम के लिए ई-वॉलेट से भुगतान करेंगे।

>>फिर राजीव गांधी युवा मित्र आपको अगले जोन में ले जाएंगे।

जोन-06 में डाउनलोड होंगे ऐप
>>यहां आपके फोन में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण ऐप डाउनलोड किए जाएंगे। आपके मोबाइल में जन आधार वॉलेज 2.0, ई-मित्र ऐप, राज संपर्क ऐप, जन सूचना ऐप, सुजस ऐप डाउनलोड किया जाएगा।

पहले फेज में किन महिलाओं को मिलेगा फोन?
पहले चरण में सरकार 40 लाख महिलाओं को फोन देने जा रही है। इसमें भी अलग-अलग फेज हैं। सबसे पहले फोन उन चिरंजीवी परिवारों को दिया जाएगा जिनकी बच्चियां 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं या कॉलेज, आईटीआई या पॉलिटेक्निक संस्थानों में हैं। दूसरे फेज में एकल महिला, पेंशन लाभार्थी और मनरेगा मजदूर महिलाओं को फोन दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/