Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

1 min read

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को सचिव एवं सिविल जज शैलजा मिश्रा ने जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए कारागार अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने उन बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन जमानतदार के अभाव में वे अभी भी कारागार में निरुद्ध हैं। इस संबंध में कारागार अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही वृद्ध, असाध्य रूप से बीमार बंदियों तथा महिला बैरक में रहने वाली महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन, कारापाल राजकुमार वर्मा व जेल वार्डन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/