सोनभद्र: रेणुकूट पिपरी रेंजर राघवेंद्र बना लकड़ी माफिया
1 min read
वन रेंजर राघवेंद्र को डीएफओ कमल कुमार का अभयदान
सोनभद्र। जिले के रेणुकूट में वन विभाग के रेंजर राघवेंद्र द्वार पेड़ो की अवैध कटाई कर बिक्री करने का मामला सामने आया है रेंजर राघवेंद्र ने रेणुकूट के रहने वाले संतोष जायसवाल को फोन कर सांखू की लकड़ी खरीद बिक्री के लिए 25 हजार रुपये देने की बात कही जिसपर पीड़ित संतोष ने 15 हजार रुपए मिलने की बात कही और कहा कि मैने जितने रूपये मिले उतने की लकड़ी दे दी है इतने सुनते ही रेंजर अपना आपा खो बैठा और संतोष को भद्दी-भद्दी गालिया दे डाली वही मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को शिकायत कर मामले में कार्यवाही की मांग की है वन विभाग में तैनात वर्दीधारी रेंजर राघवेंद्र की काली करतूतों की खबर प्रकाशित करने के लिए समाचार पत्र को शपथ पत्र दिया है।
डीएफओ कमल कुमार ने कहा
सोनभद्र जिले के रेणुकूट पिपरी रेंजर राघवेंद्र द्वारा वनों की अवैध कटाई करवा कर लकड़ी खरीद बिक्री मामले में संलिप्तता होना स्वीकार किया है वही कार्यवाही के नाम पर महज आश्वासन दिया है ऐसा प्रतीत होता है कि डीएफओ कमल कुमार ने रेंजर राघवेंद्र को अवैध कटाई करने का अभयदान दिया हो जिले में बड़े पैमाने पर वनों की अवैध कटाई करने काम खुद वन विभाग के संरक्षण में चल रहा है ताकि हरे भरे पेड़ो पर आरा चला के लकड़ी की बिक्री कर मोटी कमाई की जा सके वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के वन संरक्षण के दावों की पोल खोल कर रख दी है अब देखना होगा कि पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले रेंजर पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी या कृपापात्रता का वरदान पाकर लकड़ी माफिया रेंजर राघवेंद्र का कारोबार जारी रहेगा ये भविष्य के गर्त में है ।
