Prakash veg

Latest news uttar pradesh

डिंपल यादव पर भाजपा का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बातें

1 min read

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

11:56 AM, 26-FEB-2022-

UP Election 2022: भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाला
पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर शाम चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। नड्डा, कुशीनगर के खड्डा और संतकबीरनगर के धनघटा में भी जनसभा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती, देवरिया और 28 फरवरी को महराजगंज व बलिया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे।

11:04 AM, 26-FEB-2022-

UP Election: स्वतंत्र देव सिंह का डिंपल यादव पर पलटवार
भाजपा यूपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव पर पलटवार किया है। स्वतंत्र देव ने कहा, ‘सनातन संस्कृति और भगवा रंग का अपमान करने की घोर परिवारवादियों में रेस लगी हुई है।’ बता दें कि डिंपल ने एक जनसभा में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जंग लगे लोहे की रंग का कपड़ा पहनते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

10:50 AM, 26-FEB-2022-

यूपी का रण : अयोध्या से संगम तक कसौटी पर मुद्दे
चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है। वह दौर जहां चुनावी इम्तिहान के साथ ही भगवा ब्रिगेड की प्रयोगशाला की भी परीक्षा है। वह प्रयोगशाला जिसने हिंदुत्व को गढ़ा। वह प्रयोगशाला जिसने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रंग को गाढ़ा किया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक के तौर पर अयोध्या को पेश किया। अब अयोध्या के दिल में क्या है, उस पर सियासी प्रयोगशालाओं से निकले नारों, मुद्दों का कितना असर हुआ, इन सबकी परीक्षा इसी चरण में होगी।… तो इसी चरण में प्रयागराज भी मतदान करेगा। वह प्रयागराज जहां की संगम की रेती से निकला हिंदुत्व का संदेश देश-दुनिया में पहुंचता है। तो यहां से सियासत की भी कई अविरल धाराएं निकलीं।

SP chief Akhilesh Yadav's wife, daughter test positive for Covid- The New Indian Express
10:13 AM, 26-FEB-2022-

UP Election 2022: पहली बार गढ़ में राजा भैया की घेराबंदी
कुंडा में सियासी पारा चरम पर है। 1993 से यहां लगातार छह बार निर्दल विधायक रहे बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ  पहली बार सपा और भाजपा ने तगड़ी किलेबंदी की है। सपा ने कभी राजा भैया के ही करीबी रहे कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन गुलशन यादव को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। सपा यहां यादव और मुस्लिम मतदाताओं के साथ पिछड़ों को गोलबंद करने में जुटी है, वहीं भाजपा भी राजाभैया के खिलाफ  पूरी तरह आक्रामक है। दूसरी तरफ राजा भैया अबकी बार डेढ़ लाख पार का नारा दे रहे हैं।

UP Chunav: अखिलेश का योगी पर पलटवार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं मुख्यमंत्री (योगी) को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाएं तो बिस्किट जरूर लेकर जाएं।’
09:29 AM, 26-FEB-2022-

UP Election : योगी बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। योगी ने कहा कि चार चरणों के चुनाव तक हम बहुमत के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। सातों चरणों के अंत तक हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में भाजपा ने यहां सरकार बनाई थी, तब बेरोजगारी दर करीब 18% था, अब ये 2% से भी कम हो गया है।

09:28 AM, 26-FEB-2022-

UP Chunav: पूर्वांचल में सपा ने झोंकी ताकत, अति पिछड़ों पर फोकस    
पांसपा ने पूर्वांचल में ताकत झोंक दी है। पार्टी पांचवें और छठे चरण के चुनाव को काफी अहम मान रही है। इन चरणों में सपा ने अति पिछड़ी जातियों पर खास फोकस करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए 27 पिछड़ी जाति के नेताओं को विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है। अन्य पिछड़े वर्ग के वरिष्ठ नेताओं को भी संबंधित जिलों में भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। पांचवें और छठे चरण में 118 सीटों पर चुनाव होना है। पिछले चुनाव में भाजपा को इनमें से 91 सीटें मिली थीं। सपा-बसपा ने 8-8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 2 और अन्य को 9 सीटें मिली थीं। इसमें बसपा के सात विधायक अब सपा मेें हैं। वहीं, सपा 51, बसपा 38 और कांग्रेस 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।

09:10 AM, 26-FEB-2022-

यूपी चुनाव: डिंपल यादव पर भाजपा का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बातें

UP Election 2022 : जनपदों-राज्य की सीमाएं सील, जिले में भी 38 स्थानों पर नाकेबंदी
27 फरवरी को होने जा रहे मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम छह बजे पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम गया। इसके साथ ही जिले व राज्य की सीमाएं भी सील कर दी गईं। पड़ोसी जनपदों की सीमा पर कुल 14 जबकि  मप्र सीमा पर 13 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जनपद के भीतर भी कुल 38 स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई है। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यमुनापार में तीन थाना क्षेत्र एमपी सीमा पर स्थित हैं। इनमें खीरी, कोरांव व शंकरगढ़ शामिल हैं। इसी तरह छह पड़ोसी जनपदों की सीमाएं भी प्रयागराज से लगी हुई हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही शाम छह बजे यह सभी सीमाएं सील कर दी गईं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/