पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब पीएम पंजाब में थे तब वहां के DGP, डीएम कहां थे? उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह साजिश थी? प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक पर सवाल करते हुए किरण बेदी ने पूछा, “सबसे पहली सुरक्षा भंग डीजीपी की गैर हाजिरी थी। राज्य के गृह मंत्री और गृह सचिव भी मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी भी नदारद रहे। क्या सुरक्षा में चूक एक पूर्व नियोजित साजिश थी? यह पीएम पर घात लगाने का स्पष्ट मामला है।”
पूर्व डीजीपी ने भी उठाए सवाल
पीएम की सुरक्षा उल्लंघन पर यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते तो किस पर करें? पूर्व डीजीपी ने कहा, “इसका दोष पंजाब पुलिस और पंजाब में राजनीतिक नेतृत्व के अधिकारियों को जाएगा। पीएम के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित नहीं करने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। अगर हम राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते तो हम किस पर भरोसा करें?”

More Stories
आमिर खान पर लगा लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग, एक्टर ने दिया जवाब, कहा…
‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता से गदगद हुए इम्तियाज अली,आयुष्मान और रानी मुखर्जी ने बांधे तारीफों के पुल
बालीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष कि उम्र में निधन सिनेमा जगत में शोक कि लहर।