Prakash veg

Latest news uttar pradesh

RRR’ के बाद अब पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’! मेकर्स के लिए आफत बना कोविड

देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज पोस्टपोन किए जाने की खबर सामने आई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में कोविड और ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है। मालूम हो कि दिल्ली में सिनेमाघर पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं और मुंबई में इन्हें आधी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है।

श्योर शॉट ब्लॉकबस्टर है अक्षय की फिल्म!
अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से पहले हाल ही में RRR की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ को भी अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जब आपके पास एक श्योर शॉट ब्लॉकबस्टर हो जो कि आपको पता है कि देश भर की जनता को पसंद आएगी तो आप इतने बड़े प्रोजेक्ट के साथ रिस्क नहीं ले सकते हैं।’

0Shares