Prakash veg

Latest news uttar pradesh

आमिर खान पर लगा लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग, एक्टर ने दिया जवाब, कहा…

1 min read

एक्टर आमिर खान ने तीन शादियां की हैं। उनकी तीनों पत्नियां हिंदू हैं। ऐसे में उन पर लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग लग रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस टैग पर रिएक्ट किया है और कहा है कि उनके परिवार ने हमेशा अलग-अलग धर्मों के लोगों के साथ रिश्ते अपनाए हैं और उनकी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

क्या बोले आमिर खान?

रेडिफ को दिए इंटरव्यू में इंटरव्यू में आमिर ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘सच तो ये है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई महिला से हुई है।’

आमिर खान का पूरा बयान

उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं और वो भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत कड़ाई से पालन नहीं करतीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।’

आमिर खान की शादियां

आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। 2002 में उन्होंने रीना से तलाक लिया और तीन साल बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। फिर साल 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया।

गौरी से कैसे हुई मुलाकात?

आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 सालों से जानते हैं, लेकिन कॉन्टेक्ट में नहीं थे। बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान रहती हैं, उन्होंने ही दोनों का कॉन्टेक्ट करवाया था। इसके बाद, पिछले साल मार्च में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान गौरी को मीडिया से मिलवाया था और फिर 5 जुलाई के दिन आमिर ने गौरी से शादी कर ली।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/