बालीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष कि उम्र में निधन सिनेमा जगत में शोक कि लहर।
1 min read
बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बीते शनिवार को उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आशा भोसले का पार्थिव शरीर शाम 5-6 के बीच हॉस्पिटल से उनके लोअर परेल के घर कासा ग्रांडे (Casa Grande) पहुंचा । जहां कल सुबह 11 बजे से 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल ही दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशा भोसले ने 40 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की , उन्होंने कई प्रसिद्ध डायरेक्टर बिमल रॉय, राज कपूर के साथ-साथ लेजेंडरी म्यूजिक कम्पोजर ओ पी नय्यर, सरदार मलिक, सज्जाद हुसैन, एस मोहिंदर, ए आर रहमान संग काम किया। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक थीं। मंगेशकर परिवार से आईं आशा भी अपनी बहन की ही तरह सुरीली आवाज वाली थी। नियति देखिए कि आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
