Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटर साईकिलें बरामद 

1 min read

देवरिया । वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर जनपद की लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें दो बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

लार पुलिस बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चुनकी पुलिया के पास से उमेश प्रसाद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुपर स्प्लेण्डर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। पूछताछ में उसने चोरी की अन्य बाइकों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने एक स्प्लेण्डर प्लस और एक पल्सर बाइक भी बरामद कर ली।

जांच में सामने आया कि बरामद बाइकें थाना लार और भाटपाररानी में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। तीनों बाइकों की अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ के आधार पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। सीओ ने कहा कि लार पुलिस द्वारा कुल तीन वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/