Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बीएड परीक्षा में नकल करते परीक्षार्थी पकड़ाया 

1 min read

देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में संचालित बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को असेसमेंट ऑफ टीचिंग एंड लर्निंग विषय की परीक्षा 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए जनपद के 9 महाविद्यालयों का केंद्र बीआरडी पीजी कॉलेज बनाया गया है। कुल 760 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 744 उपस्थित रहे, जबकि 16 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी के बीच कक्ष निरीक्षक डॉ. जी. सी. तिवारी ने परमेश्वर महाविद्यालय, देवरिया के एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/