Prakash veg

Latest news uttar pradesh

38 साल के हुए विराट कोहली: उम्र सिर्फ नंबर है, आंकड़े बताते हैं क्यों आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में हैं शामिल

1 min read

कुछ लोग क्रिकेट खेलते हैं, कुछ इतिहास रचते हैं। विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से करोड़ों दिलों में जगह बनाई और अपने जज्बे से हर पीढ़ी को प्रेरित किया। क्रिकेट के उस सितारे का आज 5 नवंबर 2026 को 38वां जन्मदिन है, जिसने हर मुश्किल को अपने जुनून और जज्बे से मात दी है। दिल्ली की गलियों से शुरू हुआ उनका सफर आज विश्व क्रिकेट के सुनहरे इतिहास का हिस्सा बन चुका है।

विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल और फिर 2025 में टेस्ट से उन्होंने संन्यास ले लिया था। बढ़ती उम्र के साथ पिछले कुछ सालों में विराट कोहली का खेल लगातार और निखार के साथ सामने आता रहा है। 2020, 21, 22 में एक परिश्रम के दौर के बाद 2023 में विराट ने दो धुआंधार वापसी की, उसने ही उनको 2023 वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया।

2023, 2024, 2025 और 2026 के आंकड़े दर्शाते हैं कि विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनके वनडे आंकड़े बताते हैं कि उनका प्रदर्शन बढ़ती उम्र के साथ निखरता जा रहा है। अब उस आंकड़े की बात करते हैं जो उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

विराट कोहली को चेज मास्टर की उपाधि मिली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में ही 74 रन की बेहतरीन पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने अपने वनडे करियर में पहली पारी में 6442 रन (137 पारी में) बनाए हैं। जबकि दूसरी पारी में उनके नाम 8741 रन (170 पारी में) दर्ज हो गए हैं। उनके यही आंकड़े उन्हें आज भी किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाते हैं।

विराट कोहली आज भारतीय खेल जगत के सिर्फ सितारे नहीं हैं, बल्कि हर उस परिवार का हिस्सा हैं जो क्रिकेट को पसंद करता है। विराट का करियर कई उतार-चढ़ाव, विवादों से भरा रहा। उनके सामने कई मुश्किलें भी आईं, लेकिन उन्होंने अपने जुनून और जज्बे के साथ कोई समझौता नहीं किया। उनकी कहानी सिर्फ शतकों, ट्रॉफियों और रिकॉर्डों की कहानी नहीं है। यह कहानी है अनुशासन की, मेहनत की, मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखने की और हर बार पहले से बेहतर बनने की।

विराट कोहली की आक्रामकता में जीत की भूख दिखती है, उनकी मेहनत में समर्पण दिखता है और उनकी कामयाबी में उन लाखों युवाओं के सपनों की झलक है, जो किसी दिन अपने क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। क्रिकेट जगत के इस अनमोल सितारे को जन्मदिन मुबारक हो! हर भारतीय क्रिकेट फैन की यह चाहत होगी कि उनका बल्ला यूं ही चमकता रहे और उनका जुनून आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना होना क्रिकेट जगत में अब आम बात है। खासतौर से वनडे क्रिकेट में यह ज्यादा देखने को मिलता है। विराट अब सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऐसे में जानते हैं दोनों की उम्र के अंतर के हिसाब से अलग-अलग पड़ाव पर सफर कैसा रहा?

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/