Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, किया दर्शन-पूजन

1 min read

 गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी उपस्थित रहे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करने का कार्यक्रम है।

इन बैठकों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/