चुनाव से पहले 6 दिसंबर को लखनऊ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मायावती दिखाएंगी वोट बैंक की ताकत
1 min read
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों को और तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान मायावती ने ऐलान किया कि पार्टी छह दिसंबर को डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर लखनऊ स्थित अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह आयोजन किया जाएगा। मायावती के इस ऐलान चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा इस आयोजन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती वोट बैंक की ताकत दिखाएंगी।
बैठक में मायावती ने यूपी स्टेट, मंडल समेत सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, सभी 75 जिला अध्यक्षों की बैठक में ;यूपी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ लेवल तक की जमीनी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की। मायावती ने कहा कि ‘बहुजन समाज के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का कारवां, ‘वोट हमारा, राज भी हमारा’, का सर्वजन हितैषी संकल्प को कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचना है।
